India–यूएई संबंधों में ऐतिहासिक समझौते
Historic Agreements in India-UAE Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस बैठक में भारत और यूएई ने द्विपक्षीय व्यापार को वर्ष 2032 तक दोगुना कर 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर सहमति जताई। वार्ता के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देशों ने रणनीतिक रक्षा साझेदारी से जुड़े बुनियादी समझौते को अंतिम रूप दिया है।
उन्होंने कहा कि एचपीसीएल इंडिया और एडनॉक गैस के बीच तेल-गैस सहयोग समझौता हुआ है। इसके अलावा भारत में सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर स्थापित करने और गुजरात के धोलेरा में यूएई निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
यूएई के फर्स्ट अबू धाबी बैंक और डीपी वर्ल्ड गुजरात में कार्यालय खोलेंगे। साथ ही, भारतीय कला और विरासत के संरक्षण हेतु अबू धाबी में हाउस ऑफ इंडिया की स्थापना की जाएगी।



