Mumbai-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर तेज़ी
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project Progressing Rapidly

मुंबई/प्रतिनिधि : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन मास्ट लगाने का कार्य भी तेजी से प्रगति कर रहा है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में रेल मंत्री ने बताया कि यह विकास भारत की पहली हाई-स्पीड ट्रेन के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन को चालू करने की दिशा में एक अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि परियोजना के विभिन्न चरणों में जमीनी स्तर पर कार्य सुचारु रूप से चल रहा है और यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वदेशी तकनीक और संसाधनों की क्षमता को भी दर्शाता है। बुलेट ट्रेन परियोजना से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि आधुनिक रेलवे तकनीक, रोजगार के नए अवसर और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि यह परियोजना तय समयसीमा में पूरी हो और देश को विश्वस्तरीय हाई-स्पीड रेल सेवा मिले।



