Trending

26 January को कलंबोली में डिवीजनल लेवल ध्वजारोहण

Divisional Level Flag Hoisting Ceremony in Kalamboli on January 26th

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे/तुषार पाटील: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर आज डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय के कमेटी हॉल में एक अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोंकण डिवीजन की जनरल ब्रांच की एडिशनल कमिश्नर फरोग मुकादम ने की।बैठक में बताया गया कि कोंकण डिवीजनल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2026 को सुबह 09.15 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम पुलिस हेडक्वार्टर ग्राउंड, सेक्टर-17, कलंबोली में होगा।

एडिशनल कमिश्नर मुकादम ने कोंकण भवन के सभी विभागों को समारोह को सफल, अनुशासित और उत्साहपूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित ऑफिशियल ड्रेस में कार्यक्रम में उपस्थित रहें। बैठक में कोंकण क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, साथ ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker