
शहीद स्मृति दिवस पर स्वास्थ्य सुविधा की सौगात
A healthcare facility inaugurated on Martyrs' Remembrance Day
नवी मुंबई/तुषार पाटील/सान्वी देशपांडे: उरण तालुका के पगोटे गांव में 42वां शहीद स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल मजदूर नेता एवं कांग्रेस रायगढ़ जिला अध्यक्ष महेंद्रशेठ घरात ने नवघर फाटा गोलीकांड में शहीद हुए महादेव हीरा पाटिल, केशव महादेव पाटिल और कमलाकर कृष्ण टंडेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महेंद्रशेठ घरात ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही परियोजना प्रभावितों को 12.5 प्रतिशत प्लॉट का अधिकार मिला। उन्होंने बताया कि वे छात्र जीवन से ही इस आंदोलन से जुड़े रहे हैं और किसानों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पगोटे गांव में बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीर बताते हुए एम्बुलेंस की आवश्यकता पर तत्काल संज्ञान लिया और गांव को एम्बुलेंस देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक प्रशांत ठाकुर, पूर्व विधायक मनोहर भोईर, नवनिर्वाचित मेयर भावना घनेकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।



