Navi Mumbai मनपा को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड ‘स्कॉच अवॉर्ड 2025’
Navi Mumbai Municipal Corporation Receives National Award ‘SKOCH Award 2025’

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे/तुषार पाटील: नई दिल्ली में आयोजित 104वें SCOCH समिट में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम में बड़े सुधार और नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस पहलों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड 2025 (सिल्वर) से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड मनपा की ओर से एडिशनल कमिश्नर सुनील पवार और प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. अमोल पाल्वे ने समीर कोचर के हाथों प्राप्त किया। यह उपलब्धि म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में लागू की गई सुधारात्मक नीतियों की राष्ट्रीय पहचान है। मनपा ने पुराने, मैनुअल और त्रुटिपूर्ण सिस्टम की जगह पारदर्शी, फिक्स्ड वार्षिक बिलिंग और सरकारी दरों पर आधारित ऑटोमैटिक असेसमेंट वाला आधुनिक प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम लागू किया।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट, My NMMC ऐप, UPI, WhatsApp चैटबॉट और QR कोड जैसी सुविधाएं शुरू की गईं। जियो-रजिस्ट्रेशन और डेटा क्लींजिंग से टैक्स असेसमेंट में सटीकता बढ़ी। इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2025-26 में 478.35 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन दर्ज हुआ।इस सुधार से नगर निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है और सड़क, पानी, स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना संभव हुआ है।



