Trending

Navi Mumbai में 25 जनवरी को मनाएंगे हिमाचल दिवस

Himachal Day to be celebrated in Navi Mumbai on January 25th

नवी मुंबई/तुषार पाटील/सान्वी देशपांडे: हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य में मुंबई में बसे हिमाचली समाज द्वारा 25 जनवरी को एक भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नवी मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण ग्राउंड में सम्पन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य महानगर में रह रहे हिमाचली लोगों के अपने मूल राज्य से भावनात्मक लगाव को और सशक्त बनाना तथा पहाड़ की संस्कृति की खुशबू मुंबई में बिखेरना है। यह समारोह जय ज्वाला माँ हिमाचल संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पारंपरिक पहाड़ी गीत, गिद्दा और नाटी की रंगारंग प्रस्तुतियाँ होंगी। साथ ही हिमाचली धाम का आयोजन कर विशेष पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे।

संघ के अध्यक्ष ज्ञान चंद कौंडल ने बताया कि इस समारोह में मुंबई में बसे लगभग 2500 हिमाचली भाग लेंगे। प्रसिद्ध हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई महानगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद संजीव नाईक होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker