
खारघर: ISKCON में पाँच दिवसीय ब्रह्मोत्सव संपन्न
Kharghar: Five-Day Brahmotsava Concludes at ISKCON Temple
नवी मुंबई/तुषार पाटील/सान्वी देशपांडे: खारघर स्थित श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर में 14 से 18 जनवरी तक पाँच दिवसीय भव्य ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया गया। यह उत्सव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। यह मंदिर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है, जिसका उद्घाटन 15 जनवरी 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। उत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को सुदर्शन महायज्ञ, भक्तिमय कीर्तन एवं भव्य गजरोहण शोभायात्रा के साथ हुआ। 15 जनवरी को भगवान श्री का महाअभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें पद्मश्री हेमा मालिनी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। 16 जनवरी को कीर्तन मेला एवं यमुना जल कुंड में प्रथम नौका विहार आयोजित किया गया।
अंतिम दो दिनों में दानदाताओं का सम्मान एवं निरंतर कीर्तन के साथ उत्सव आध्यात्मिक उल्लास में संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर अध्यक्ष हिज ग्रेस डॉ. सुरदास प्रभु जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



