
Arabian Sea में डरावना भंवर? मछुआरों में दहशत
Mysterious Vortex in the Arabian Sea? Fishermen Terrified
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे/तुषार पाटील : वसई के तट से करीब 66 नॉटिकल मील दूर अरब सागर में पिछले 10 दिनों से एक रहस्यमयी गोल घेरा दिखाई दे रहा है। इस असामान्य नज़ारे के बाद इलाके के मछुआरों में डर और चर्चा का माहौल बन गया है। मछली पकड़कर लौटते समय कई मछुआरों ने इस घेरावदार जल संरचना को देखा। खास बात यह रही कि वसई की एक नाव इस गोल घेरे में फंस गई थी, हालांकि कई प्रयासों के बाद नाव सुरक्षित बाहर निकल आई और कोई जनहानि नहीं हुई। मछुआरों के अनुसार यह दृश्य समुद्र में भंवर जैसा था, लेकिन सामान्य भंवर से कहीं ज़्यादा भयावह लगा। गांवों में इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं—कोई इसे समुद्र के नीचे ज्वालामुखी की गतिविधि बता रहा है तो कोई सुनामी की आशंका जता रहा है।
पालघर ज़िला भूकंप-संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां हर साल कई हल्के झटके महसूस होते हैं। इसी कारण आशंकाएं और गहरी हो गई हैं। मरीन लाइफ़गार्ड जनार्दन मेहर ने मांग की है कि किसी संभावित आपदा से पहले डिज़ास्टर मैनेजमेंट विभाग इस घटना की गंभीर जांच करे।



