
Woman or Open? मेयर आरक्षण ने बढ़ाई सियासी हलचल
Woman or Open? Mayor Reservation Sparks Political Buzz
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे/तुषार पाटील : राज्य में 29 नगर निगमों के आम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी गलियारों में मेयर पद को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। मेयर पद के आरक्षण को इस पूरी प्रक्रिया का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। आरक्षण तय करने के लिए ऑफिशियल ड्रॉ गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को मुंबई के मंत्रालय में आयोजित किया जाएगा। यह ड्रॉ सुबह 11 बजे छठी मंज़िल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्य के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री की अध्यक्षता में होगा।अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा जारी ऑफिशियल लीफलेट के अनुसार, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी पद्धति से आरक्षण तय किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकती है।
इस ड्रॉ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, महिला और ओपन कैटेगरी के लिए मेयर पद का आरक्षण तय होगा। मुंबई, नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, ठाणे, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक और नागपुर जैसे बड़े शहरों में सभी दलों की रणनीति इसी ड्रॉ पर टिकी है। खासकर महिला आरक्षण की स्थिति में कई वरिष्ठ पुरुष नेताओं की दावेदारी पर विराम लग सकता है, जबकि ओपन कैटेगरी घोषित होने पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।



