Delhi: कोहरे में अनियंत्रित बस, 9 घायल, 2 की मौत
Bus goes out of control in fog, 9 injured, 2 dead
विशेष/प्रतिनिधि : जनपद हापुड़ में दिल्ली–मुरादाबाद हाईवे पर स्याना चौपला के पास घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे के चलते एक बस चालक ने अचानक सामने आए ऑटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बस पहले ऑटो और फिर एक टेम्पो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन हाईवे से करीब 9 फीट नीचे जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान देर रात 2 घायलों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायल यात्री महेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी साझा की।



