Trending

Village Heads को गणतंत्र दिवस परेड का न्योता

Village Heads Invited to Republic Day Parade

दिल्ली/प्रतिनिधि : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की परेड में शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होता है, लेकिन जब यह अवसर सीधे आमंत्रण के रूप में मिले, तो यह और भी विशेष बन जाता है। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के दो ग्राम प्रधानों को ऐसा ही सम्मान प्राप्त हुआ है। कपूरीपुर गांव के ग्राम प्रधान उमापति तिवारी और मरौचा तेतारपुर के ग्राम प्रधान दिनेश मौर्या को उनके गांवों में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम और परेड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

उमापति तिवारी को वर्ष 2022 में और दिनेश मौर्या को 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। मरौचा तेतारपुर में सार्वजनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र और सिलाई केंद्र जैसी पहल ने शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा दिया है। वहीं कपूरीपुर में सोलर पैनल और सोलर आटा चक्की से ग्रामीणों को सस्ती दरों पर सुविधा मिल रही है। यह सम्मान पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker