Trending

Security Alert के बाद इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

IndiGo Flight Diverted to Lucknow Following Security Alert

दिल्ली/प्रतिनिधि: दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को सुरक्षा से जुड़ी सूचना मिलने के बाद एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट 6E-6650 के उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे की जानकारी सामने आई, जिसके बाद तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।इंडिगो ने तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी और विमान व यात्रियों की सुरक्षा जांच शुरू कराई। प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है। एयरलाइन ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक यात्रियों को एयरपोर्ट पर आवश्यक सहायता, रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर अपडेट उपलब्ध कराए गए।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जांच में सभी एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की उड़ान संबंधी व्यवस्था की जानकारी साझा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker