Trending

World Champion बनी भारतीय महिला रोल बॉल टीम

Indian Women's Roll Ball Team Becomes World Champion

विशेष/प्रतिनिधि : दुबई में आयोजित 7वीं रोल बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप 2025 में आगरा की बेटी प्राची पचौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। भारतीय महिला रोल बॉल टीम ने खिताबी मुकाबले में केन्या को 3-2 से हराकर विश्वकप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि केन्या लगातार दो बार की विश्व चैंपियन थी।

विश्वकप जीतने के बाद आगरा पहुँचने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, परिजनों और खेल प्रेमियों ने प्राची का भव्य स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्राची को सम्मानित किया था।
प्राची ने कहा कि पूरी टीम ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसे देश और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker