Trending

Poland के उप प्रधानमंत्री आज से भारत दावरे पर

Poland's Deputy Prime Minister begins visit to India today

विशेष/प्रतिनिधि : पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की आज नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस अहम बैठक में भारत–पोलैंड द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पोलैंड मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक और निवेश भागीदार है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों की आर्थिक मजबूती झलकती है।

नई दिल्ली पहुंचने से पहले सिकोरस्की जयपुर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने जयपुर साहित्य महोत्सव में हिस्सा लिया। महोत्सव के दौरान “संकट में एक महाद्वीप: रूस, यूक्रेन और यूरोपीय कहानी” विषयक सत्र में उन्होंने कहा कि रूस–यूक्रेन युद्ध केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं, बल्कि पूरे यूरोपीय सुरक्षा ढांचे के लिए गंभीर चुनौती है। विश्लेषकों के मुताबिक, आज की बैठक से भारत–पोलैंड सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker