Spain:दो हाई-स्पीड ट्रेनें पटरी से उतरीं, मचा हाहाकार
Spain: Two High-Speed Trains Derail, Causing Chaos

विशेष/प्रतिनिधि : दक्षिणी स्पेन में रविवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनें पटरी से उतर गईं। हादसा एडम्यूज़ के पास हुआ, जो कॉर्डोबा के नजदीक है। इस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने घटना की पुष्टि की है।
रेल नेटवर्क संचालक ADIF के अनुसार, मालागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन रवाना होने के 10 मिनट बाद एडम्यूज़ के पास पटरी से उतरकर बगल की लाइन पर जा गिरी। इससे उसी समय मैड्रिड से हुएलवा जा रही दूसरी ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सभी रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्षतिग्रस्त कोच, राहत-बचाव कार्य और यात्रियों को खिड़कियों से बाहर निकलते देखा गया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने घटना पर शोक जताते हुए इसे “गहरे दुख की रात” बताया।



