Trending

Davos में WEF सम्मेलन शुरू, AI और निवेश पर मंथन

WEF Conference Begins in Davos, Focusing on AI and Investment

विशेष/प्रतिनिधि : विश्व आर्थिक मंच का 56वां वार्षिक सम्मेलन आज से दावोस, स्विट्जरलैंड में शुरू हो गया है। यह पांच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 130 देशों के तीन हजार से अधिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाता है, जिसमें 64 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल हैं। सम्मेलन को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष सम्मेलन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया को कैसे बदल रहा है” जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा होगी। भारत की ओर से 100 से अधिक सीईओ और सरकारी प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, जिससे निवेश और आर्थिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और के राममोहन नायडू दावोस पहुंच चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और झारखंड के मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने अपने-अपने राज्यों में व्यापारिक संभावनाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और तेलंगाना सरकारों के पवेलियन भी सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker