Trending

साहस और सेवा का प्रतीक NDRF : पीएम मोदी

NDRF: A Symbol of Courage and Service: PM Modi

विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के जवानों के साहस, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के क्षणों में एनडीआरएफ के पुरुष और महिलाएं जिस व्यावसायिकता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हैं, वह प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि आपदा आने पर सबसे आगे रहकर एनडीआरएफ कर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जीवन की रक्षा, राहत कार्य और आशा का संचार करते हैं। उनका कौशल, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सेवा के उच्चतम मानकों का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वर्षों से एनडीआरएफ आपदा की तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया में एक मिसाल बनकर उभरा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान अर्जित किया है। राष्ट्र इन वीर कर्मियों के योगदान के प्रति कृतज्ञ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker