Trending

Pune: बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 की शुरुआत

Bajaj Pune Grand Tour 2026 Launched

पुणे/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर विरासत होगी। वे जेडब्ल्यू मैरियट होटल पुणे में आयोजित उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।मुख्यमंत्री ने बताया कि पुणे इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का संगम है और वेस्टर्न घाट की प्राकृतिक सुंदरता इस प्रतियोगिता को वैश्विक पहचान देगी। इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 437 किलोमीटर सड़कें और आवश्यक सुविधाएं रिकॉर्ड समय में विकसित की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता जल्द ही UCI के ग्लोबल स्पोर्ट्स कैलेंडर में प्रतिष्ठित वार्षिक इवेंट बनेगी, जिससे पुणे और महाराष्ट्र को खेल व पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष स्थान मिलेगा। इस अवसर पर 35 देशों से आए साइकिलिस्टों का पारंपरिक भारतीय परिधान में स्वागत “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को दर्शाता रहा।

प्रशासन ने मतदान के लिए 7,931 ईवीएम और 3,966 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराई हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज़ से इंदापुर तालुका सबसे आगे है, जहां 3,21,002 वोटर हैं। इसके बाद जुन्नार (3,07,223) और शिरुर (3,01,956) तालुका का क्रम आता है। चुनाव प्रबंधन के तहत 4,709 केंद्र अध्यक्ष, पोलिंग अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी 13 तालुका में नामांकन, जांच और मतगणना केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा जताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker