Trending

loggerheads मुद्दे पर अमेरिका-यूरोप आमने-सामने

US and Europe at Loggerheads Over Tariffs

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए टैरिफ लगाने की धमकी के बाद यूरोपीय देशों ने एकजुटता दिखाते हुए कड़ा रुख अपनाया है। आठ यूरोपीय देश—डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड और यूनाइटेड किंगडम—ने संयुक्त बयान जारी कर डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के समर्थन का ऐलान किया है। साथ ही ट्रंप की टैरिफ धमकियों की कड़ी निंदा की गई है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि 1 फरवरी से इन देशों से अमेरिका आने वाले उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया जाएगा। इन देशों पर पहले से लागू अमेरिकी टैरिफ में यह नई बढ़ोतरी होगी। यूरोपीय देशों का कहना है कि वे बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं और टैरिफ टालने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हालांकि, यदि अमेरिका ने टैरिफ लागू किए, तो यूरोप जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker