Trending

Pune ज़िलापरिषद चुनाव: 29.76 लाख वोटर, 3,605 मतदान केंद्र

Pune Zilla Parishad Elections: 29.76 Lakh Voters, 3,605 Polling Stations

पुणे/प्रतिनिधि : पुणे ज़िला में साढ़े चार साल के अंतराल के बाद ज़िला परिषद के 73 ग्रुप और 146 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में कुल 29 लाख 76 हज़ार 454 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 14 लाख 49 हज़ार 373 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए ज़िलेभर में 3,605 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 23,545 अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

प्रशासन ने मतदान के लिए 7,931 ईवीएम और 3,966 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराई हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज़ से इंदापुर तालुका सबसे आगे है, जहां 3,21,002 वोटर हैं। इसके बाद जुन्नार (3,07,223) और शिरुर (3,01,956) तालुका का क्रम आता है। चुनाव प्रबंधन के तहत 4,709 केंद्र अध्यक्ष, पोलिंग अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी 13 तालुका में नामांकन, जांच और मतगणना केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा जताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker