
Navi Mumbai में अबकी बारी, महापौर बनेगी नारी
This time in Navi Mumbai, a woman will become the mayor
नवी मुंबई/ सुधीर शर्मा/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगर पालिका चुनावों का रिजल्ट आ गया है. 111 सीटों पर चुनाव लड़कर बीजेपी ने 67 सीटों पर शानदार विजय हासिल कर ली है. वहीं बीजेपी के खिलाफ 80 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना को सिर्फ 41 सीटें मिली हैं.. जाहिर है नवी मुंबईकरों ने वनमंत्री गणेश नाईक का नेतृत्व स्वीकार करते हुए बीजेपी को पूरा बहुमत दिया है.इससे बीजेपी के लिए नवी मुंबई मनपा में अपना महापौर बिठाने की टेंशन खत्म हो गयी है. अब जहां बिना किसी समर्थन के नवी मुंबई में गणेश नाईक और बीजेपी की सरकार बननी तय है. तब नवी मुंबई में नई सरकार बनाने का ढिंढोरा पीटने वाली शिवसेना के लिए बार फिर विपक्ष में बैठने की नौबत है.
3 महिला चेहरों पर लग सकती है मुहर
अब असली सवाल ये है कि नवी मुंबई का अगला महापौर कौन होगा..पिछली बार 2017-18 में जयवंत सुतार ओबीसी से मेयर बने थे..अबकी बार कौन महापौर बनेगा..इस पर कयास लगने शुरू हो गए हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि अबकी बार नवी मुंबई में महापौर का पद महिला शक्ति के हाथ में जा सकता है. यानी लोकनेता गणेश नाईक 25000 हजार करोड़ की बजट वाली महानगर पालिका का नेतृत्व किसी महिला के हाथ में सौंप सकते हैं..इस श्रेणी में दो नामों पर मुहर लगने की सबसे अधिक संभावना है. एक तो नाईक परिवार की बहू और वैभव नाईक की पत्नी अश्विनी नाईक और दूसरा नाम वरिष्ठ नगरसेविका नेत्रा आशीष शिर्के का है. नेत्रा शिर्के हाइली एजुकेटेड हैं. विधि समिति और महिला बाल कल्याण समिति की सभापति रह चुकी हैं. नगरसेवक पद का दीर्घ अनुभव है. वहीं वैष्णवी नाईक खुद गणेश नाईक के भाई तुकाराम नाईक की बहू हैं.
20 से 24 जनवरी के बीच होगा आऱक्षण
देखना होगा इन दोनों में से या किसी अन्य अनजान चेहरे पर कब मूहर लगती है..एक्सपर्ट बताते हैं दशरथ भगत के नेतृत्व में भारी मतों से जीतकर आई प्रीति भगत भी महापौर बन सकती हैं. यदि महापौर का पद पुरुषों के खाते में जाता है तो पूर्व मेयर सागर नाईक सबसे आगे रहेंगे वे, दोबारा महापौर बन सकते हैं. खैर इसका अंतिम फैसला तो नवी मुंबई के मुखिया और वनमंत्री गणेश नाईक के हाथ में है. उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस के साथ बीजेपी को पहली बार सत्ता दिलाई है. उस पर बीजेपी पदाधिकारी कहते हैं कि गणेश नाईक ही मालिक और मुखिया हैं. इसलिए उनका निर्णय ही अंतिम होगा. टीवी वन इंडिया ने जब इस पर मंत्री गणेश नाईक ने सवाल पूछा तब उनका जवाब क्या था कि 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच नवी मुंबई को नया महापौर मिल जाएगा. फिलहाल नाम पर मुहर लगना बाकी है, लेकिन कयास तो यही हैं कि अबकी बारी, नवी मुंबई का नेतृत्व करेगी नारी.



