Dharamshala छात्रा मौत पर सरकार को जांच की सलाह
Advise government to probe death of Dharamshala girl

धर्मशाला/प्रतिनिधी: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मंडी में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सरकार को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। प्रारंभिक तथ्यों से अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रही है, इसलिए सच्चाई सामने लाने के लिए गहन जांच जरूरी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है। यह घटना बेहद हृदयविदारक है और उनकी संवेदनाएं मृतक छात्रा के परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने नालागढ़ में हुए धमाके को लेकर भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि धमाके के पीछे किसी संगठन की संलिप्तता सामने आती है, तो यह प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी वारदातों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई जगह नहीं है और सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।



