Rural Areas में बढ़ी ठंड, हाईवे पर घना कोहरा
Increased Cold in Rural Areas, Thick Fog on the Highway

विशेष/प्रतिनिधी: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड और घने कोहरे का असर अधिक देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में भी सिहरन बनी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में हाईवे पर घना कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का असर बरकरार रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
रविवार को सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।



