
Navi Mumbai चुनाव में दखल का मामला, FIR दर्ज
FIR registered in Navi Mumbai election case
नवी मुंबई /तुषार पाटील: नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आम चुनाव 2025–26 के तहत 15 जनवरी 2026 को मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आठ रिटर्निंग ऑफिसरों के कार्यालयों में काम सुचारु रूप से चल रहा है। इसी बीच घनसोली डिवीजन में चुनाव प्रक्रिया में गैरकानूनी दखल, दबाव और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। घनसोली की रिटर्निंग ऑफिसर एवं डिप्टी जिला कलेक्टर कल्पना गोडे को एक व्यक्ति द्वारा निजी मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से दबाव डाले जाने, धमकी देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की गई। प्रारंभिक जांच में इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।
इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर दबाव, धमकी या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।



