Trending

Navi Mumbai चुनाव: मतदान बढ़ाने को स्वीप अभियान तेज

Navi Mumbai Elections: Sweep campaign to boost voter turnout

नवी मुंबई /सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में सभी विभागीय कार्यालयों, रिटर्निंग ऑफिसरों के दफ्तरों और महानगरपालिका मुख्यालय जैसी व्यस्त जगहों पर वोटिंग अवेयरनेस सिग्नेचर बोर्ड लगाए गए हैं। बेलापुर डिवीजन की रिटर्निंग ऑफिसर प्रीति पाटिल ने बेलापुर डिवीजन कार्यालय स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में लगाए गए सिग्नेचर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर वोटिंग सिग्नेचर अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजय गाडे, संयुक्त रिटर्निंग ऑफिसर व तहसीलदार अमित पुरी, संयुक्त आयुक्त व बेलापुर डिवीजनल अधिकारी प्रशांत नेरकर, कार्यकारी अभियंता मदन वाघचौडे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हस्ताक्षर कर मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और 15 जनवरी को महानगरपालिका चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियानों से मतदाताओं में जागरूकता बढ़ेगी और मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker