
Kalyan Election: चुनाव के बिच BJP–शिवसेना जमकर भिड़ंग
BJP-Shiv Sena conflict intensifies ahead of municipal elections
ठाणे/प्रतिनिधि : मनपा से पहले बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर अंदरूनी टकराव खुलकर सामने आने लगा है। एक ओर जहां ठाणे, कल्याण और मुंबई में गठबंधन को लेकर वरिष्ठ स्तर पर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता आमने-सामने आ गए हैं। कल्याण ईस्ट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाटिल ने शिवसेना पर गठबंधन में “पीठ में छुरा घोंपने” का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि गणपतशेठ गायकवाड़ के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर उन्हें 54 हजार वोट कैसे मिले और सभी सीटों पर पैनल उतारने की अपील की।
इन आरोपों पर शिंदे गुट की शिवसेना आक्रामक हो गई। शिवसेना नेताओं ने कहा कि गठबंधन के बिना बीजेपी का एक भी नगरसेवक जीत नहीं सकता था। शिवसेना संपर्क प्रमुख महेश गायकवाड़ ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी ताकत दिखाने का समय आने दो, तब असली तस्वीर साफ हो जाएगी। वरिष्ठ स्तर की बैठकों के बावजूद, ज़मीनी स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप से महागठबंधन में तनाव बढ़ता दिख रहा है।



