Trending

Andaman: अमित शाह और गृह मंत्रालय की अहम बैठक

Amit Shah Holds Important Home Ministry Meeting in Andaman

विशेष;प्रतिनिधि: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने श्री विजय पुरम में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में देश की फॉरेंसिक क्षमताओं को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कार्य, विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार, संसदीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य, गृह सचिव, NFSU के कुलपति, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अमित शाह ने फॉरेंसिक विज्ञान को आपराधिक न्याय प्रणाली की रीढ़ बताते हुए इसके आधुनिकीकरण और तकनीकी सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सटीक जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में फॉरेंसिक संस्थानों की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker