
NMMC चुनाव: EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू
Navi Mumbai Elections: First Level Checking of EVMs Begins
नवी मुंबई;तुषार पाटील: 15 जनवरी 2026 को होने वाले नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आम चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत वोटिंग मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) वारकरी भवन स्थित स्ट्रांग रूम में शुरू कर दी गई है। म्युनिसिपल कमिश्नर एवं चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाश शिंदे ने FLC साइट का दौरा कर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और सुचारू ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान EVM ऑपरेशन के नोडल अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर डॉ. कैलाश गायकवाड़, वाहन प्रबंधन के नोडल अधिकारी योगेश कडूसकर और कार्यकारी अभियंता प्रवीण गाडे मौजूद रहे। नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 28 वार्डों की 111 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 1148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई वोटिंग मशीनों की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जा रही है।
वहीं, चुनाव कर्मचारियों की पहली ट्रेनिंग 1 जनवरी से वाशी के विष्णुदास भावे नाट्यगृह में शुरू हो रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आयोग के निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



