Trending

Southern Mexico: 6.5 तीव्रता का भूकंप, 2 की मौत

6.5 Magnitude Earthquake Strikes Southern Mexico, Killing Two

विशेष;प्रतिनिधि: दक्षिणी मैक्सिको में बीते दिन आए शक्तिशाली भूकंप से व्यापक दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर 6.5 तीव्रता का यह भूकंप दक्षिण-पश्चिमी तट पर आया, जिसका केंद्र मैक्सिको सिटी से करीब 180 मील दूर गुएरेरो राज्य के पास बताया गया है। भूकंप के तेज झटकों से राजधानी मैक्सिको सिटी का प्रसिद्ध एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक और आसपास के इलाके हिल गए। अलार्म बजते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए।

भूकंप के कारण कई सड़कें, सरकारी इमारतें और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गुएरेरो की गवर्नर एवलिन साल्गाडो ने बताया कि एक घर गिरने से 50 वर्षीय महिला की जान चली गई। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, मैक्सिको सिटी में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की इमारत से निकलते समय सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। भूकंप के चलते राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की नए साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कुछ समय के लिए बाधित हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker