Trending

Elections के चलते ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को राहत

Relief for Driving License Applicants Due to Elections

मुंबई;प्रतिनिधि: महाराष्ट्र में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आम चुनाव 2025–26 के तहत जनवरी 2026 में मतदान होने जा रहा है। 15 जनवरी 2026 को मतदान दिवस घोषित किए जाने के चलते राज्य सरकार ने वोटर्स को अवकाश देने संबंधी एक सरकारी सर्कुलर जारी किया है। इसी के मद्देनज़र, परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को विशेष राहत दी है। जिन आवेदकों ने 15 जनवरी 2026 को लर्नर लाइसेंस (LL) या परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (DL) टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया है और जो पंजीकृत मतदाता हैं, वे अब बिना नया अपॉइंटमेंट लिए 8 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच किसी भी कार्यदिवस में ऑफिस समय के दौरान टेस्ट दे सकते हैं। सरकारी छुट्टियों को छोड़कर यह सुविधा लागू रहेगी।

इसके अलावा, 25 जनवरी 2026 को दिया गया अपॉइंटमेंट भी वैध माना जाएगा। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, पुणे ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और सुविधाजनक समय पर लाइसेंस टेस्ट पूरा करें।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker