Trending

Ayodhya पहुंचेगा ओडिशा का भव्य स्वर्ण धनुष

Odisha's Magnificent Golden Bow to Arrive in Ayodhya

विशेष;प्रतिनिधि: भगवान श्रीराम जन्मभूमि की तीर्थ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद समाचार है। जल्द ही भक्तों को कर्नाटक से लाई गई भगवान श्रीराम की स्वर्ण एवं रत्नजड़ित प्रतिमा के साथ ओडिशा के भव्य स्वर्ण धनुष के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।श्रीराम स्वर्ण धनुष यात्रा के अंतर्गत ओडिशा के राउरकेला स्थित हनुमान वाटिका से 286 किलोग्राम वजनी विशाल स्वर्ण धनुष को अयोध्या के लिए विधिवत रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय सहित कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह स्वर्ण धनुष 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा, जहां इसे भगवान रामलला के चरणों में समर्पित किया जाएगा। पंचधातु से निर्मित इस धनुष को तमिलनाडु के कांचीपुरम से आए 40 कुशल कारीगरों ने आठ महीने की कड़ी मेहनत से तैयार किया है। आठ फीट लंबा और तीन फीट ऊंचा यह धनुष आस्था, कला और श्रद्धा का अद्भुत संगम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker