Trending

BMC Election: 18 साल बाद एक मंच पर ठाकरे बंधु

BMC Elections: Thackeray Brothers on the Same Platform After 18 years

मुंबई;प्रतिनिधि: मुंबई की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। करीब 18 साल बाद ठाकरे परिवार के दोनों ध्रुव—राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे—एक बार फिर एक साथ राजनीतिक मंच पर आ गए हैं। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने गठबंधन कर लिया है। इसके साथ ही शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी इस मोर्चे का हिस्सा है। चुनावी प्रचार को धार देने के लिए ठाकरे ब्रांड को आगे लाने की रणनीति बनाई गई है। सांसद संजय राउत ने जानकारी दी है कि राज और उद्धव ठाकरे का एक जॉइंट इंटरव्यू जल्द होगा। इसके अलावा 4 जनवरी को दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा बयान जारी किया जाएगा। इसके बाद संयुक्त जनसभाओं का दौर शुरू होगा।

6 जनवरी से चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसमें मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में तीन बड़ी संयुक्त रैलियां होंगी। इस गठबंधन को BMC चुनाव में सियासी गेमचेंजर माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker