Trending

Pension Cases: 3साल में 1लाख नए पेंशन मामले स्वीकृत

Pension Cases: 1 Lakh New Pension Cases Approved in 3 Years

हिमाचल;प्रतिनिधि: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार वर्तमान में प्रदेश के 8 लाख 41 हजार 917 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है। शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 99 हजार 799 नए मामलों को स्वीकृति दी है, जिससे जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार और कुपवी में पात्र लाभार्थियों को लंबित राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को समय पर सहायता पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker