Trending

Namami गंगे के तहत संवर रहा यमुना घाट

Yamuna Ghat Undergoing Renovation Under Namami Gange Project

विशेष;प्रतिनिधि: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाली मोक्षदायिनी यमुना नदी के नवीनीकरण और सौंदर्यकरण का कार्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना के तहत तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत पांवटा साहिब स्थित यमुना घाट को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी बीच स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने यमुना घाट पर पूरे वर्ष जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। नगर परिषद पांवटा साहिब के उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि गर्मियों के मौसम में यमुना नदी का अधिकांश पानी उत्तराखंड के आसन बैराज नहर की ओर मोड़ दिया जाता है, जिससे घाट पर जलस्तर काफी गिर जाता है और कई बार घाट सूख जाता है। इससे पूजा-अर्चना और स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जब घाट का नवीनीकरण किया जा रहा है, तो श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए बारह महीने जल उपलब्धता के लिए अलग योजना बनाई जानी चाहिए। इस संबंध में प्रशासन को एसडीएम के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker