Prayagraj में आस्था का पर्व, माघ मेले की शुरुआत
The Festival of Faith, the Magh Mela, Begins in Prayagraj

प्रयागराज;प्रतिनिधि: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर वर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध माघ मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन पौष पूर्णिमा पर देश-प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए माघ मेले के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई और तीर्थराज प्रयाग पहुंचे श्रद्धालुओं, साधु-संतों, धर्माचार्यों, अखाड़ों एवं कल्पवासियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माघ मेला भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। पवित्र संगम में स्नान कर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और पुण्य की अनुभूति करते हैं। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की कामना की। माघ मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।



