Trending

Iran में आर्थिक संकट गहराया, सड़कों पर उतरे लोग

Economic Crisis Deepens in Iran, People Take to the Streets

विशेष;प्रतिनिधि: ईरान में बढ़ती महंगाई और राष्ट्रीय मुद्रा रियाल के लगातार गिरते मूल्य के खिलाफ जनआक्रोश तेज होता जा रहा है। देश के कई प्रांतों में विरोध-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहे, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रदर्शनकारी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान को चेतावनी दी कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा की गई तो अमेरिका कड़ी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। ट्रंप के इस बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप और इज़राइल की आलोचना करते हुए कहा कि “ईरान की सुरक्षा किसी के साहसिक ट्वीट्स का विषय नहीं है।”

प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी इमारत में घुसने की कोशिश की और पत्थरबाज़ी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों को मोर्चा संभालना पड़ा। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker