Trending

India में शीतलहर का कहर, कई राज्यों में अलर्ट

Cold Wave Grips India, Alerts Issued in Several States

विशेष;प्रतिनिधि: देश के बड़े हिस्से इस समय भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। राजधानी दिल्ली में दृश्यता कम होने से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। कई उड़ानों में देरी हुई है और कुछ फ्लाइट्स रद्द भी करनी पड़ी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

जम्मू-कश्मीर में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला और कुफरी में हिमपात का पर्यटकों ने आनंद लिया। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker