Kolkata मेट्रो को लेकर सियासत गरमाई
Politics Heats Up Over Kolkata Metro Project

दिल्ली;प्रतिनिधि: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हालिया कोलकाता दौरे के दौरान कोलकाता मेट्रो परियोजना में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अमित शाह ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग की कमी के कारण मेट्रो विस्तार कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से चिंगरीघाटा इलाके में 366 मीटर मेट्रो लाइन को जोड़ने की अनुमति न मिलने का मुद्दा उठाया। बीते कई वर्षों से यह अनुमति लंबित है, जिसके चलते कोलकाता की साउथ मेट्रो लाइन अब तक आईटी हब और एयरपोर्ट से नहीं जुड़ सकी है। इसका सीधा असर लाखों यात्रियों की सुविधा पर पड़ रहा है।
इस बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चिंगरीघाटा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य को 15 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद परियोजना को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो गई है।



