Trending

Savitribai Phule के आदर्श आज भी प्रासंगिक: मोदी

Savitribai Phule's Ideals Remain Relevant Today: Modi

दिल्ली;प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान समाज सुधारक और महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन सेवा, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले समानता, न्याय और करुणा जैसे मूल्यों की सशक्त प्रतीक थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी और मजबूत माध्यम है। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षित करने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी देश को प्रेरणा देता है। मोदी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का योगदान भारतीय समाज को अधिक समावेशी, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker