
Maharashtra: वोटिंग से पहले महायुति की बड़ी जीत
Maharashtra: A Major Victory for the Mahayuti Alliance Before Voting
नवी मुंबई;सान्वी देशपांडे: महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित लोकल बॉडी चुनाव अब कोर्ट के आदेश के बाद कराए जा रहे हैं। पहले चरण में म्युनिसिपल काउंसिल के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब मुंबई समेत राज्य की 29 म्युनिसिपैलिटी के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी। हालांकि मतदान से पहले ही सत्ताधारी BJP-शिवसेना-NCP (महायुति) गठबंधन ने चुनावी बढ़त बना ली है। नॉमिनेशन वापसी के अंतिम दिन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि गठबंधन के 66 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के कॉर्पोरेटर चुन लिए गए हैं।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में सबसे ज्यादा 21 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें BJP के 15 और शिवसेना के 6 शामिल हैं। जलगांव, पनवेल, भिवंडी और ठाणे में भी महायुति का दबदबा दिखा। वहीं MNS ने निर्विरोध जीत के ट्रेंड पर सवाल खड़े किए हैं। यह स्थिति मतदान से पहले ही सत्ताधारी गठबंधन की मजबूती दर्शा रही है।



