Trending

Rajasthan-महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों संग नड्डा की बैठक

Nadda holds meeting with Health Ministers of Rajasthan and Maharashtra

मुंबई;प्रतिनिधी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राजस्थान और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों में चल रही प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं को तेजी से लागू करना और आम नागरिकों को बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। बैठक में दवा नियमन को मजबूत करने और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही फ्री ड्रग्स एंड फ्री डायग्नोस्टिक्स योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर मुफ्त इलाज मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की पहुंच बढ़ाने के लिए टेलीमेडिसिन सेवाओं को और सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में अस्पताल प्रशासन को अधिक पेशेवर बनाने और मेडिकल शिक्षा के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker