Trending

Navi Mumbai में अब असली चुनावी जंग शुरू

The Real Election Battle Begins in Navi Mumbai

नवी मुंबई;सान्वी देशपांडे: नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन आम चुनाव 2025–26 को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनावी तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। अलग-अलग प्रभागों में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं, जिसके बाद फाइनल कैंडिडेट्स की संख्या तय हो गई है। बेलापुर प्रभाग में 46 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, जिसके बाद यहां 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नेरुल में 55 नामांकन वापस हुए और 79 उम्मीदवार फाइनल सूची में शामिल हैं। वाशी में 25 नामांकन वापसी के बाद 46 उम्मीदवार बचे हैं। तुर्भे में सबसे अधिक 84 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 33 आवेदन वापस लिए गए।

कोपरखैरने में 29 नामांकन वापस हुए और 62 उम्मीदवार शेष हैं। घनसोली में 30 नामांकन वापसी के बाद 44 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। ऐरोली में 29 नामांकन वापस हुए और 52 उम्मीदवार फाइनल हैं, जबकि दीघा में 22 नामांकन वापसी के बाद 58 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल मिलाकर 269 नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं और अब 499 उम्मीदवार नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker