Trending

Ranchi को मिली सड़क कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात

Ranchi receives a major boost in road connectivity

रांची;प्रतिनिधि : रांची को सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ के प्रयासों से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामपुर चौक के पास एक आधुनिक ओवरब्रिज और इरबा के विकासपुर चौक के समीप भूमिगत टनल का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी। खासकर भारी वाहनों के अधिक दबाव के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और समय की भी बचत होगी।

जानकारी के अनुसार, दोनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इस स्वीकृति पर सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker