Trending

Disabled दंपती ने रचा इतिहास, तीन पदक किए नाम

Disabled Couple Makes History, Wins Three Medals

विशेष;प्रतिनिधि: शहर की बीजेएस कॉलोनी निवासी मूल सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी किरण कंवर ने श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। दिव्यांग खिलाड़ी मूल सिंह राठौड़ ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि उनकी पत्नी किरण कंवर ने जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

गौरतलब है कि दंपती बचपन से ही लगभग 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर संघर्ष करते हुए खेलों में सफलता हासिल की। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। मूल सिंह राठौड़ वर्तमान में जोमैटो में कार्य कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। पीलवा गांव के मूल निवासी मूल सिंह वर्ष 2017 से पैरा खेलों में लगातार पदक जीत रहे हैं और राज्य व जिला स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर उनके कोच शेराराम और महिपाल बिश्नोई ने उन्हें बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker