New Year पर अयोध्या में आस्था का सैलाब
A Flood of Devotion in Ayodhya on New Year's Day

विशेष;प्रतिनिधि : प्रदेश के कृषि मंत्री और अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नववर्ष 2026 के अवसर पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या का गौरव पुनः अपने प्राचीन वैभव की ओर लौट रहा है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या की गरिमा उसी स्वरूप में पुनर्स्थापित हो रही है, जैसी वह प्राचीन काल में थी। इसी का परिणाम है कि प्रतिष्ठा द्वादशी के बाद नववर्ष के अवसर पर एक ही दिन में 8 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इनमें से करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि अयोध्या आस्था, संस्कृति और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



