Trending

West Bengal में सुरक्षा संकट, भाजपा ने उठाए सवाल

Security Crisis in West Bengal, BJP Raises Questions

विशेष;प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते घुसपैठियों के प्रति नरम रवैया अपनाया जा रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने पर पड़ रहा है।

गौरव भाटिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक पूरी तरह कानूनी और संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एस.आई.आर. का विरोध कर ममता सरकार सच्चाई सामने आने से रोकना चाहती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की जनता भय और अराजकता के माहौल में जीने को मजबूर है और कानून-व्यवस्था बहाल करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें वह पूरी तरह विफल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker