
Panvel चुनाव: ममता म्हात्रे निर्विरोध निर्वाचित
BJP Secures Another Victory in Panvel Municipal Corporation Elections
नवी मुंबई ;सान्वी देशपांडे : पनवेल नगर निगम चुनाव 2025-26 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा नेता प्रीतम म्हात्रे की पत्नी ममता प्रीतम म्हात्रे वार्ड नंबर 18 से बिना किसी विरोध के पार्षद चुनी गई हैं। विपक्षी उम्मीदवार शिवसेना की सेजल खड़कबन द्वारा 2 जनवरी को अपना नामांकन वापस लेने के बाद ममता म्हात्रे का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। ममता प्रीतम म्हात्रे के निर्विरोध चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय और वार्ड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।
भाजपा नेता प्रीतम म्हात्रे क्षेत्र में अपने मजबूत जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने पनवेल क्षेत्र में कई विकास कार्यों की पहल की थी। ममता म्हात्रे के निर्विरोध चुने जाने से वार्ड 18 में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है।



