Trending

Ahmedabad फ्लावर शो ने रचा इतिहास

Ahmedabad Flower Show Makes History

विशेष;प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शिनी की सराहना करते हुए कहा है कि यह आयोजन रचनात्मकता, सतत विकास और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शिनी अहमदाबाद शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति गहरे प्रेम को दर्शाती है। 14वीं अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शिनी का शुभारंभ साबरमती नदी तट पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। ‘भारत एक गाथा’ थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को पुष्प कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत कर रही है। अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित यह प्रदर्शिनी 22 जनवरी तक चलेगी।

इस आयोजन में विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर मंडला और सरदार वल्लभभाई पटेल का सबसे बड़ा फ्लावर पोर्ट्रेट प्रदर्शित किया गया है, जिसके लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए हैं। लगातार तीसरे वर्ष गिनीज रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर इस प्रदर्शिनी ने अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker