North भारत में शीतलहर का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी
Cold Wave Grips North India, Orange Alert Issued

विशेष;प्रतिनिधि : उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर और तेज हो गई है। कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट आई है। अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला और कुफरी में हुई बर्फबारी का नववर्ष मनाने पहुंचे पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों में फिर हल्की बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है।



