तनाव के माहौल में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज़
India-Bangladesh Cricket Series Amidst Tensions

विशेष;प्रतिनिधि: पिछले कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव अपने चरम पर रहा है। बांग्लादेश के हालात को देखते हुए भारत ने पिछले वर्ष अपना दौरा रद्द कर दिया था। इसी बीच IPL 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदने से विवाद और गहरा गया। इन सबके बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2 जनवरी को शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि भारतीय टीम सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को होंगे, जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे।
हालांकि, दौरे में अभी आठ महीने शेष हैं और दोनों देशों के रिश्तों में यदि कोई बड़ा घटनाक्रम होता है तो यह सीरीज़ रद्द भी हो सकती है। भारत ने आखिरी बार 2022-23 में बांग्लादेश का दौरा किया था, जहां उसे वनडे सीरीज़ 2-1 से गंवानी पड़ी थी।



